रांची, दिसम्बर 22 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली पंचायत सचिवालय में सोमवार को तम्बोली हितैषी समिति सिल्ली शाखा की बैठक दिलीप दे की अध्यक्षता में हुई। इसमें समाज के विकास के लिए एक समिति का गठन किया गया। जिसमें अशोक कुमार चौधरी को अध्यक्ष, दिलीप दे को सचिव, संदीप दत्ता को सह सचिव, रवि चंद को कोषाध्यक्ष, दिवाकर दत्ता को सह कोषाध्यक्ष, देवाशीष दत्ता को मीडिया प्रभारी, राम चौधरी को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावे कार्यकारणी सदस्यों में शौरभ आश, प्रदीप लाहा, समित लाहा, मृणाल कांत शेखर, महादेव चौधरी, कमल दे एवं अमित लाहा का चयन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन एवं कार्यक्रम का समापन गणेश चौधरी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.