रांची, फरवरी 23 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली कॉलेज में कॉलेज शासी निकाय के पूर्व सचिव एवं सोनाहातु के लांधुपडीह निवासी 85 वर्षीय हरिराम महतो के निधन पर प्राचार्य कक्ष में शोक सभा आयोजित की गई। प्राचार्य, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। वे कॉलेज के संस्थापक सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि भी रहे। 19 फरवरी को उनका आकस्मिक निधन हुआ। उपस्थित शिक्षकों ने इसे शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...