रांची, अप्रैल 2 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली कॉलेज के पूर्व संस्थापक संयुक्त सचिव सताकी, राहे निवासी 93 वर्षीय पशुपतिनाथ महतो के निधन पर कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय कक्ष में शोक सभा का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने दिवंगत पशुपतिनाथ महतो को श्रद्धांजलि दी। दो मिनट मौन धारण कर शोक व्यक्त करते हुए उनके आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की। पशुपतिनाथ महतो कॉलेज के संयुक्त सचिव एवं उच्च विद्यालय पतरातु के पूर्व प्रधान अध्यापक, शिक्षाविद एवं समाजसेवी थे। बीते 31 मार्च को उनके निवास स्थान पर आकस्मिक निधन हो गया। प्राचार्य ने उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया l इस मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.