रांची, जनवरी 23 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली मुरी व पश्चिम बंगाल के झालदा, तुलीन आसपास क्षेत्रों में शनिवार को षष्ठी तिथि के दिन बंगाली समुदाय के लोगों द्वारा बासी भात के आयोजन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। इस आयोजन को लेकर शुक्रवार को बसंत पंचमी के दिन विधि-विधान पूर्वक चावल समेत कई प्रकार के सब्जी एवं पकवान बनाया गया है। षष्ठी के दिन मां षष्ठी की विधि विधान से पूजा-अर्चना कर समुदाय के लोगों द्वारा अपने घरों में सगे-संबंधियों को आमंत्रित कर बासी भात सहित विभिन्न तरह के व्यंजनों का आनंद लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...