रांची, जनवरी 5 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली निवासी ज्योति साव एवं पिंकी कुमारी के पुत्र आध्विक कुमार ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इलाके का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि उन्होंने रांची के राजकीय मध्य विद्यालय कांटाटोली में आयोजित तृतीय झारखंड राज्य यूनियन ऑफ गूजु रियू प्रतियोगिता में प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित रांची के पूर्व उप महापौर संजीव विजय वर्गीय ने प्रशस्ति पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया। 8 वर्षीय आध्विक उर्सुलाईन स्कूल मुरी के कक्षा 2 का छात्र है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर पहला स्थान हासिल किया। उनके कोच गुणोधर महतो ने बताया कि आध्विक ने केवल एक साल की कड़ी मेहनत से यह उपलब्धि प्राप्त की है। इस उपलब्धि पर अभिभावकों, परिजनों और शिक्षकों ने आध्विक की लगन और मेहनत की सराह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.