रांची, जुलाई 27 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली बिरसा मुंडा आर्चरी अकादमी की सुरभि पाल नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतकर अकादमी एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने ये सफलता जयपुर के जगतपुरा शूटिंग रेंज में 24 से 27 जुलाई तक आयोजित प्रथम नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट में हासिल किया। रैंकिंग राउंड में सुरभि ने 649 अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद एकल स्पर्धा में भी उन्होंने दमदार प्रदर्शन जारी रखा। सुरभि ने महाराष्ट्र की मृणमल महेंद्र कदम को 6-0 से हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। सुरभि की इस उपलब्धि पर अकादमी के मुख्य संरक्षक सुदेश महतो, अध्यक्ष नेहा महतो समेत अकादमी के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी। सभी ने सुरभि के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह राष्ट्रीय ...