रांची, फरवरी 19 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली अंचल कार्यालय में गुरुवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने अंचल कार्यालय के अमीन गणेश महतो को 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, अमीन ने जमीन की नापी रिपोर्ट और नक्शा उपलब्ध कराने के बदले घूस की मांग की थी। इसकी शिकायत लोवादाग निवासी वासुदेव महतो ने एसीबी में दर्ज कराई थी। ज्ञात हो कि वासुदेव ने 16 दिसंबर 2025 को जमीन नापी के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया था, 10 फरवरी 2026 को भूमि की नापी की गई। इसके बाद अमीन ने कथित तौर पर रिपोर्ट और नक्शा जारी करने के बदले में 12,500 रुपये रिश्वत मांगी थी, जिसका सौदा 8,000 रुपये में तय हुआ था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच कराई, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और अमीन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.