लखनऊ, फरवरी 12 -- लखनऊ, संवाददाता। रायबरेली रोड से कानपुर रोड की ओर जाने वाले शहीद पथ की सर्विस लाइन पर नालों की सफाई के बाद निकली सिल्ट कई दिनों से सड़क किनारे पड़ी हुई है। सोमवार को सिल्ट से फिसलन और हादसों की आशंका को देखते हुए जोन-आठ के जोनल अधिकारी ने शिकायत भी हुई थी। उन्होंने सिल्ट हटाने को कहा था। इसके बाद अभी तक सिल्ट की सफाई नहीं हुई। सर्विस लेन पर कीचड़ और गंदगी के कारण दोपहिया वाहन सवार लगातार फिसल रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। रात के समय सड़क किनारे पड़ी सिल्ट दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। हजारों लोगों की आवाजाही वाले इस मार्ग पर जिम्मेदार विभाग की उदासीनता लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। लोगों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.