लखनऊ, जनवरी 31 -- पीड़ित को 25 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर निवेश कराया था रुपये मांगने पर आरोपियों ने मारपीट की, दर्ज कराई रिपोर्ट लखनऊ, संवाददाता। चिनहट थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक युवक से सिल्ट निकालने के ठेके में निवेश के नाम पर 28.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित को 25 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर रुपये निवेश कराया था। समय पूरा होने के बाद पैसा देने में टालमटोल करने लगे। दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निजामपुर मल्हौर निवासी विकास यादव ने बताया कि उनके पूर्व परिचित रोहतास गोल्फ लिंक अपार्टमेंट निवासी देवेंद्र सिंह रान्या सिंह एंड कंपनी के नाम से फर्म चलाते है। देवेंद्र ने खुद को सिंचाई खंड लखनऊ के अंतर्गत गोमती स्केप की सिल्ट/ बालू निकालने की अन...