औरैया, मई 20 -- अयाना, संवाददाता। रजवाहा से निकाली जा रही सिल्ट के उठान को लेकर बुधवार को किसानों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा बुलडोजर से तय सीमा से अधिक गहरी खुदाई कराई गई है, जिससे रजवाहा की मेड़ क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही खेतों तक पहुंचने के लिए किसानों की जमीन से अवैध रास्ता बनाकर मेड़ तोड़ दी गई। नाराज किसानों ने काम रुकवाते हुए चेतावनी दी कि जब तक क्षतिग्रस्त मेड़ की मरम्मत नहीं कराई जाती, तब तक सिल्ट उठान नहीं होने दिया जाएगा। धनऊपुर निवासी विशुन दयाल, रमेश सविता समेत अन्य किसानों ने बताया कि रजवाहा से निकाली गई सिल्ट को उठाने के दौरान भारी मशीनों का प्रयोग किया गया। आरोप है कि ठेकेदार ने निर्धारित सीमा से अधिक खुदाई करा दी, जिससे रजवाहा की संरचना प्रभावित हो गई। किसानों का कहना है कि मेड़ कटने से बरसात मे...