भागलपुर, अगस्त 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल द्वारा संसद में उठाए गए मुद्दों के जवाब में कपड़ा मंत्रालय ने सिल्क उद्योग और बुनकरों के विकास को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। सांसद ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 5.28 करोड़ रुपये की लागत से भागलपुर में मेगा हथकरघा क्लस्टर विकसित किया गया है, जिसके अंतर्गत आधुनिक डाई हाउस, डिजाइन स्टूडियो और 10 ब्लॉक स्तरीय क्लस्टर स्थापित हुए हैं। ​बुनकरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करने के उद्देश्य से उन्हें इंडिया हैंडमेड पोर्टल और जेम से जोड़ा गया है। साथ ही, बुनकर मुद्रा योजना के तहत वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा रही है। यह भी पढ़ें- भागलपुर को तीन वर्षों में मिला 33.14 करोड़ का सीएसआर फंड: सांसद सांसद अजय मंडल ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2026-27 के बजट में घोषित नए मे...