गुड़गांव, जून 2 -- गुरुग्राम,दीपक आहूजा। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के योग गुरु धीरेंद्र ब्रह्मचारी के सिलोखरा में आश्रम की जमीन पर योग का केंद्र बनाया जाएगा। यह फैसला अपर्णा संस्था के प्रशासक जिला उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया है। यह योग केंद्र गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की मदद से बनवाया जाएगा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सेक्टर-30 (गांव सिलोखरा) में योग गुरु धीरेंद्र ब्रह्मचारी के आश्रम की करीब 24 एकड़ जमीन है। मौजूदा समय में इस जमीन की कीमत करीब पांच हजार करोड़ रुपये है। हरियाणा सरकार ने इस जमीन की देखरेख को लेकर जिला उपायुक्त को प्रशासक नियुक्त किया हुआ है। प्रशासक उत्तम सिंह की अध्यक्षता में पिछले महीने एक बैठक हुई थी। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त, सिटी मैजिस्ट्रेट और जिला राजस्व अधिकारी मौजूद थे...