भागलपुर, जनवरी 6 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-4 में हिंदी विषय की परीक्षा में प्रश्न सिलेबस से बाहर पूछे गए थे। इस मामले में कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा की अध्यक्षता वाली परीक्षा बोर्ड ने पुर्नपरीक्षा का निर्णय लिया, लेकिन इस मामले में दोषी को चिह्नित नहीं किया गया, ताकि उस पर कार्रवाई हो सके। इस पर छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने आक्रोश व्यक्त किया है। विवि के कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश झा ने कहा कि सिलेबस से बाहर प्रश्न पूछे जाने के मामले में कोई कैसे दोषी नहीं हो सकता। संगठन ने विवि से पूछा है कि सिलेबस से बाहर किस परिस्थिति में प्रश्न पूछे गए। इस प्रश्न को तैयार करने वाले कौन-कौन लोग दोषी हैं। साथ ही उन पर मामला साबित होने के बाद क्या कार्रवाई की गई। इस पर जवाब मांगा गया है। संगठन ने मामले की पारद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.