फरीदाबाद, मार्च 26 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। आपसी कलह में एक युवक ने पत्नी पर सिलेंडर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद आरोपी कमरे को बाहर से बंद कर फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद गुरुवार को पुलिस ने बजघेड़ा थाने में मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को साहिब कुंज चौमा फाटक के पास एक मकान में महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि कमरे में महिला का शव खून से लथपथ हालत में था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीन ऑफ क्राइम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की टीमों को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। गुरुवार को मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि 20 मार्च को बिहार के समस्तीपुर निवासी 22 वर्षीय सुनील को कमरा किराए पर दिया था। उसके साथ उसकी पत्नी ग...