पटना, अप्रैल 17 -- Patna News: पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के खास महल इलाके में लगी आग में मां और बेटा-बेटी झुलस गए। नाश्ता बनाते वक्त गैस रिसने से चूल्हे में लगी आग घर में फैल गई। झुलसी अवस्था में मां पूनम देवी (32) बेटा सन्नी कुमार (14) और अंजनी कुमारी (11) तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कड़बाग स्थित एक निजी अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है। सन्नी कुमार और अंजनी कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि कंट्रोल रूम को सुबह 8.40 बजे आग की सूचना मिली थी। दमकल के मौके पर पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने आग पर काबू कर लिया था। पोस्टल पार्क के खास महल रोड संख्या-दो में शंभू शरण अग्रवाल का एक मंजिला मकान है। इसमें एक पंक्ति में आठ कमरे बने हुए हुए हैं। इनमें से एक कमरे में मूलरूप से जहानाबाद के घोसी निवासी राजेश ...