सिलेंडर विवाद में दुकानदार परिवार और बुजुर्ग पुजारी को पीटा
बलरामपुर, मई 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज बाजार में गैस सिलेंडर को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि चार सगे भाइयों ने एक दुकानदार परिवार व बुजुर्ग पुजारी की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ग्राम हरिहरगंज बाजार निवासी उर्मिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 12 मई को वह अपनी दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान क्षेत्र के चार युवक उनके घर और दुकान पर पहुंचे तथा गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों का कहना था कि उर्मिला के पति सत्यदेव गुप्त ने उनकी पासबुक के बदले गैस सिलेंडर रख लिया है। यह भी पढ़ें- सिलेंडर के विवाद में दुकानदार के परिवार और पुजारी को पीटा जब उर्मिला ने यह सवाल किया कि बिना ओटीपी के सिलेंडर कैसे लिया जा सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.