सिलेंडर लीक से स्टॉल पर लगी आग, दो कारीगर झुलसे
औरैया, मार्च 23 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डोसा स्टॉल पर सिलेंडर लीक होने से आग लग गई, जिससे दो कारीगर झुलसकर घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे गेस्ट हाउस में कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान डोसा स्टॉल पर काम कर रहे 22 वर्षीय अतर सिंह पुत्र श्यामदत्त निवासी तेहराजपुर और 35 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र लज्जाराम निवासी लालपुर बोड़ेपुर के सिलेंडर में अचानक लीकेज हो गया, जिससे आग लग गई। आग की चपेट में आकर दोनों कारीगर झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में भर्ती कराया गया। वहां डॉ. ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.