गाजीपुर, सितम्बर 6 -- बहादुरगंज। स्थानीय कस्बा स्थित एक घर में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर लीक करने से आग लग गई। इसमें 18 वर्षीय युवती झुलस गई। उसको बचाने में मामा भी झुलस गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आग लगने से घर का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार प्रकाश वर्मा निवासी बांका स्थित लमूही पर एक छोटे से मकान में रहते थे। रात में उनकी पुत्री शिवांगी वर्मा कमरे में खाना बना रही थी। सिलेंडर की पाइप से गैस धीरे-धीरे निकल रहा था। युवती कुछ समझ पाती की पूरा गैस कमरे में भर गया और कमरे में आग लग गई। युवती जोर जोर से चिल्लाने लगी। घर के बाहर सो रहे मामा युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर बिना कुछ सोचे समझे कमरे में घुस गया। उस लड़की को किसी तरीके से खींचकर बाहर निकला। जिससे युवती और उसका मामा दोनों बुरी तरह झुलस गए। आनन-फ...