नई दिल्ली, जून 4 -- दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके मालवीय नगर में बुधवार को भी सुबह की शुरुआत तो आम दिनों की तरह ही हुई थी, लेकिन कुछ ही घंटों बाद जो कुछ यहां घटा उसका दर्द दर्जनों परिवारों के लोग जिंदगीभर नहीं भुला पाएंगे। सुबह करीब पौने 9 बजे होटल में भड़की आग ने 21 लोगों की जिंदगी छीन तो 20 अन्य बुरी तरह जख्मी हो गए। कई की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। अनुमति से अधिक कमरे, एक ही रास्ता, बंद खिड़कियां और आग बुझाने के इंतजामों के बिना चल रहे होटल में आखिर वह पहली जिंगारी निकली कहां से जिसने इतनी बड़ी तबाही मचा दी। इसका सही जवाब तो जांच के बाद ही सामने आएगा लेकिन शुरुआती तौर पर एसी, एलपीजी सिलेंडर फटने या तारों में शॉर्ट सर्किट होने की बात कही जा रही है। यह भी पढ़ें- होटल में आग देख मासूम को सीने से लगाकर कूद गई मां, खौफनाक था वह मंजरथ्योरी ...