फतेहपुर, फरवरी 17 -- थरियांव। खाना पकाते समय मंगलवार सुबह लीक होने से सिलेंडर में लगी आग की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जब तक परिजनों को जानकारी हो पाती उससे पहले उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के दिहुली गांव निवासी मुकेश कुमार की 36 वर्षीय पत्नी कमला देवी सुबह घर पर खाना पका रही थी। उसी समय वहीं रखे सिलेंडर में लीकेज के चलते आग लग गई। जिसकी चपेट में कमला भी आ गई और जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने बताया कि सुबह बच्चे और पति खेतों की तरफ गए थे। वापस लौटने पर देखा तो आग लगी थी और कमला की मौत हो चुकी थी। यह देख परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। कमला अपने पीछे चार बच्चे काजल, कोमल, हिमांशु और प्रियांशी को छोड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.