रायबरेली, अप्रैल 27 -- डीह, संवाददाता। डीह थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। कोटेदार सुनीता मिश्रा के घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। इस घटना से परिवार के नौ लोग बुरी तरह झुलस गए। उन्हें सीएचसी डीह पहुंचाया गया, जहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। डीह थानाक्षेत्र के गांव बरगदही में रविवार देर शाम करीब नौ बजे कोटेदार सुनीता मिश्रा खाना बना रही थी, इसी दौरान लीकेज के कारण रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में आग लगी देखकर घर में अफरातफरी मच गई। इस दौरान आग बुझाने के चक्कर में घर के एक-एक करके नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। यह भी पढ़ें- दक्षिणी धरमपुर में शादी समारोह में गैस रिसाव से आधा दर्जन लोग झुलसे इसमें पांच महिलाएं शामिल हैं। ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर सभी लोगों को आनन-फ...