सिलेंडर में लगी आग को पुलिस ने सूझबूझ से बुझाया
गाज़ियाबाद, मई 15 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के बागू स्थित एक मकान में गुरुवार रात सिलेंडर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। घर में मौजूद परिवार के लोग जान बचाकर बाहर भागे और तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही बाईपास चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सूझबूझ दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया।घटना गुरुवार रात करीब आठ बजे की है। बागू 20 फुटा रोड निवासी हरिप्रकाश के घर में उनकी पत्नी रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। आग फैलने की आशंका के चलते इलाके में दहशत का माहौल बन गया। परिजनों ने तत्काल पुलिस को डायल-112 पर सूचना दी। सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.