एटा, मार्च 26 -- खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से जल गई। घरवाले घबरा गए और चीख-पुकार मच गई। एकत्रित लोगों ने घरवालों को बाहर निकाला और सिलेंडर की आग बुझाई। गनीमत रही कि सिलेंडर फटा नहीं। बड़ा हादसा होने से टल गया। महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थाना मलावन के गांव हाडई निवासी राविद्री पत्नी कुंवरपाल मंगलवार रात को खाना बना रही थी। पति, बच्चे कुछ दूरी पर खाना बना रहे थे। बताया जा रहा है कि अचानक से सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पास में खाना खा रहे घरवालों में चीख पुकार मच गई। महिला रसोई में फंस गई और आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। एकत्रित लोगों ने आग बुझाते हुए महिला को बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पीआई के माध्यम से पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.