बागपत, जून 5 -- बागपत। बड़ौत के मोहल्ला पठानकोट में बुधवार रात घर में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। घर में मौजूद चार साल के बच्चे की झुलसने से मौत हो गई। बच्चे का 10 साल का भाई, दादा-दादी और चाचा भी झुलस गए। आग लगे सिलेंडर को किसी तरह घर के बाहर फेंका गया, आसपास के लोगों ने किसी तरह आग को काबू पाया। बच्चे की मौत से परिवार में मातम है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पठानकोट मोहल्ले में हासिम अपने माता-पिता और बीवी-बच्चों के साथ रहता है। बुधवार रात घर के ऊपरी हिस्से में हासिम व उसकी पत्नी थी, जबकि नीचे बच्चे व माता-पिता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सिलेंडर में आग से 4 वर्षीय बच्चे की मौत, एक बच्चे समेत 4 झुलसेमौत की दर्दनाक घटना घर में चाय बनाते समय अचानक...