नोएडा, मार्च 2 -- नोएडा, संवाददाता। नया गांव में सोमवार सुबह भोजन पकाते समय एलपीजी सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में मामा-भांजे झुलस गए। सिलेंडर फटने की सूचना पर पुलिस और दमकलकर्मी पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मूलरूप से बिहार के रहने वाले रिंकू अपने भांजे बंटू के साथ सेक्टर-87 स्थित नया गांव की गली नंबर-चार में किराये के कमरे में रहते हैं। दोनों मेहनत मजदूरी करते हैं। वे किराये के कमरे में ही चार किलो गैस वाले सिलेंडर पर खाना बनाते हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे रिंकू गैस के चूल्हे पर खाना पका रहे थे, तभी अचानक सिलेंडर के पाइप से गैस लीक हुई और आग लग गई। चूल्हे के पास बैठे रिंकू आग की चपेट में आ गए। कमरे में घूम रहे बंटू ने मामा रिंकू को बचाने का प...