उन्नाव, नवम्बर 25 -- उन्नाव, संवाददाता। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ला में मंगलवार सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्लागंज के गांधीनगर मोहल्ले में 37 वर्षीय खुशबू पत्नी सुभाष गुप्ता पिछले दो साल से किराए के मकान में परिवार के साथ रह रही थी। सुबह करीब 9 बजे खुशबू रसोई में खाना बनाने में व्यस्त थी। इसी दरम्यान अचानक गैस सिलेंडर से तेज लपटें उठने लगीं। इससे पहले कि खुशबू खुद को बचा पाती, आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उनकी चीख सुनकर पड़ोसी और आसपास मौजूद लोग दौड़े, लेकिन आग के विकराल होने से उन्हें बाहर निकालना मुश्किल हो गया। परिजन और पड़ोसी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गंगाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद ...