बहराइच, अगस्त 30 -- बहराइच। बलरामपुर जिले के महराजगंज तराई थाने के बरदहवा गांव में एक सप्ताह पूर्व गैस सिलेंडर पाइप लीकेज होने से अनोखा (50) पत्नी झुर्रा , उसका बेटा विकास (15), इसी गांव निवासनी रीशु (12) पुत्री गरीबे गंभीर रूप से झुलस गए थे। बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर तीनो को बहराइच मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था। यहां तीनों का इलाज चल रहा था। रविवार सुबह लगभग नौ बजे अनोखा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...