रुडकी, मई 2 -- रुड़की, संवाददाता। घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के बढ़ते दामों के बीच आम लोगों को सब्जियों ने कुछ राहत दी है। नई मंडी में सीजनल सब्जियों की आवक बढ़ने से दामों में गिरावट आई है। टमाटर अब 15 से 20 रुपये, भिंडी 25 से 30 रुपये, करेला करीब 30 रुपये और तुरई 20 रुपये किलो बिक रही है। लौकी और तुरई के दाम भी गिरकर 10 से 15 रुपये किलो रह गए हैं। आलू 20 रुपये, प्याज 18 से 22 रुपये, बैंगन 20 रुपये और खीरा 15 रुपये किलो तक बिक रहा है यह भी पढ़ें- सब्जियों के दाम दोगुने,स्वाद व सेहत दोनों पर असर यह भी पढ़ें- चाय, चाऊमीन, समोसा... सबके बढ़ेंगे दाम, चौतरफा पड़ने वाली है महंगाई की मार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...