बेगुसराय, जनवरी 20 -- मंझौल, एक संवाददाता। मंझौल पंचायत-एक खैरा टोला निवासी मुकेश सिंह के घर में सोमवार देर की शाम में सिलेंडर ब्लास्ट करने से एस्बेस्टस के घर में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार एस्बेस्टस के घर को क्षति पहुंची लेकिन लोग बाल-बाल बच गए। खाना बनाने के दौरान चूल्हा जलाने के क्रम से सही तरीके से रेगुलेटर नहीं लगने से चूल्हे की आग सिलेंडर तक पहुंच गयी जिस कारण से सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...