सिलेंडर ब्लास्ट में जख्मी वृद्धा की मौत
दरभंगा, मार्च 25 -- दरभंगा। पतोर थाना क्षेत्र के उसमा मठ में गत बुधवार की शाम ग्रामीण हाट में छोटा गैस सिलेंडर के फटने से गंभीर रूप से जख्मी हुई 60 वर्षीया पतोर निवासी हीरा देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। डीएमसीएच से रेफर किए जाने के बाद पीएमसीएच में उनका इलाज चल रहा था। बताया जाता है कि उनका शव मंगलवार की शाम उनके गांव पहुंचा। उनकी बेटी ने मौत की पुष्टि की है। पतोर थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें इस सिलसिले में जानकारी मिली है। बता दें कि छोटा सिलेंडर के फटने से एपीएम थाना क्षेत्र के पेठिया गाछी निवासी स्व. रवींद्र साह की पत्नी डोमनी देवी(60), वहीं के लालू साह (60), उनके पुत्र चंदन साह(20) और पतोर थाना क्षेत्र के स्व. राजा राम साहू की पत्नी हीरा देवी (60) और उनकी पुत्री मेनका कुमारी(13) गंभीर रूप से झुलस गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.