आगरा, मार्च 14 -- Agra News: एलपीजी एजेंसियों पर भीड़। सिलेंडर लिए लाइन में लगे लोग। ऐसी मारामारी की स्थिति में भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने आपदा में अवसर खोज लिया है। उन्हें बैठे-ठाले कंटेंट मिल गया है। इसे जमकर भुनाया भी जा रहा है। गैस किल्लत पर बनी हर वीडियो और रील तेजी से वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभी तक अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध पर वीडियो, रील्स बना रहे थे। लेकिन यह एक गंभीर मुद्दा था। लिहाजा सोच-समझकर काम किया जा रहा था। चुनिंदा और गंभीर इन्फ्लुएंसर ही इस पर वीडियो या कंटेंट बनाने की हिम्मत कर रहे थे। इसी बीच गैस की किल्लत शुरू हुई तो मानो उन्हें पसंदीदा कंटेंट मिल गया। चूंकि इसमें कामेडी की गुंजाइश बहुत है। इसलिए कंटेंट में देशी जुगाड़ का तड़का लगाकर वीडियो और रील बनाने की होड़ लग गई। गैस का विकल्प के रूप में कई...