फतेहपुर, जनवरी 10 -- खखरेरु। थाना में तैनात महिला आरक्षी सावित्री देवी के पति अर्जुन कुमार शुक्रवार सुबह गैस चूल्हे में दूध गर्म करने के दौरान हादसे का शिकार हो गए। अचानक सिलेंडर फटने से अर्जुन कुमार घायल हो गए। अर्जुन कुमार थाने में बने सरकारी आवास पर गैस सिलेंडर पर दूध पका रहे थे। तभी अचानक सिलेंडर में तेज धमाके जैसी आवाज के साथ विस्फोट हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनके नाक से खून निकल रहा था और हाथ में चोटें आई। पुलिस कर्मियों ने सीएचसी पहुंचाया जहां से उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। आरक्षी सावित्री देवी का हाल ही में थरियांव से खखरेरु स्थानांतरण हुआ है। पति अर्जुन कुमार मथुरा निवासी हैं। तीन दिन पहले ही पत्नी के पास खखरेरु आए थे। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश ने बताया कि महिला कांस्टेबल के पति को सिलें...