समस्तीपुर, मई 15 -- पूसा। वैनी थाना क्षेत्र के चंदौली बनकुड़वा टोले (वार्ड-7) में बुधवार की रात हुई अगलगी में चार घर जल गये। घटना में बाइक व मोबाईल समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गये। बाद में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची एवं आग पर काबू पाया। घटना का कारण गैस सलेन्डर में आग लगना बताया गया है। घटना में सभी लोग सुरक्षित बताये गये हैं। यह भी पढ़ें- हादसा: सिलेंडर फटने से4 घर जलेघटना का विवरण मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो खाना बनाने के दौरान एक घर के घरेलू गैस सिलेन्डर में आग लग गई। इसके बाद महिला हल्ला करते हुए बाहर भागी। आसपास के लोग उसे बुझाने का प्रयास कर ही रहे थे कि आग की लपटें तेज हो गई। इस दौरान आग आसपास के अन्य घरों को भी चपेट में ले लिया। इधर एक सिलेन्डर के फटने से आग की लौ ...