कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर की ओर से बुधवार को मंडलायुक्त के विजेंद्र पांडियन को ज्ञापन दिया गया। कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति शुरू करने व घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर मची परेशानी के निदान की मांग की। अध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि ईद, नवरात्र के दौरान होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस, कैटरिंग एवं अन्य खानपान से जुड़े व्यवसायों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। होटल-रेस्टोरेंट एसोसिएशन के विजय पंडित एवं कैटरर्स एसोसिएशन के देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि शहर के सभी क्षेत्रों में पीएनजी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिसके चलते अधिकांश व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडरों पर ही निर्भर हैं। मंडलायुक्त ने डीएम से दूरभाष पर वार्ता कर समिति गठित करने का निर्देश दिया। प्रदीप गुप्ता, सुरेश गुप्ता, कृपा...