सिलेंडर नहीं मिला तो इंडक्शन खरीदा, मकान मालिकों ने बढ़ा दी बिजली दरें
गुड़गांव, मार्च 27 -- गुरुग्राम,संवाददाता। मिलेनियम सिटी में किराए पर रह रहे लोगों के समक्ष एक नई समस्या खड़ी हो गई है। एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के कारण उन्होंने इंडक्शन खरीदा लेकिन अब मकान मालिक ने किराए में बढ़ोतरी कर दी। इससे किराएदारों की समस्या और बढ़ गई है। अशोक विहार में रहने वाली प्रिया बताती हैं कि पहले एक सिलेंडर से महीना आराम से निकल जाता था। जब गैस मिलनी बंद हुई तो हमने इंडक्शन ले लिया। सोचा था थोड़ा आसान होगा, लेकिन अब हर महीने बिजली का बिल देखकर डर लगने लगा है। मकान मालिक ने यूनिट के हिसाब से रेट बढ़ा दिया। उद्योग विहार में काम करने वाले रोहित ने बताया कि हम जैसे लोगों के लिए पहले ही किराया ज्यादा है। अब गैस नहीं मिली तो इंडक्शन लिया, लेकिन मकान मालिक ने बिजली का रेट बढ़ा दिया। बोले कि ज्यादा खपत हो रही है। हमें बिना बताए ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.