उन्नाव, अप्रैल 18 -- उन्नाव, संवाददाता। रसोई गैस की किल्लत से सिलेंडर पाने के लिए लोग कई-कई दिनों तक लाइन लगाने के लिए मजबूर हैं। गैस एजेंसियों के बाहर धक्कमुक्की, बहस आम बात बनकर रह गई है। शुक्रवार दोपहर लाइन में लगे कुछ ग्राहकों के बीच पहले सिलेंडर पाने को लेकर हाथापाई हो गई। आसपास के अन्य उपभोक्ताओं ने मामला शांत कराया। बुकिंग के कई दिनों के बाद भी सिलेंडर न मिलने से लोगों का सब्र टूट रहा है। व्यवस्थाओं को न सुधारा गया तो हालात बिगड़ने की आशंका है।रसोई गैस की मारामारी के बीच शुरू हुई सहालग ने लोगों की दुश्वारियां काफी हद तक बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- गैस किल्लत से हाहाकार, एजेंसियों पर उमड़ी भारी भीड़ वैवाहिक कार्यक्रमों में भोजन तैयार करने के लिए बड़े पैमाने पर व्यवस्था की जरूरत होती है, लेकिन गैस सिलेंडर की कमी के कारण खाने पीने की पूरी य...