सीतामढ़ी, मई 27 -- ब्रजकिशोर सिंह पुपरी। प्रियदर्शी इण्डेन रसोई गैस के वितरण स्थल पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ा है। पहले रसोई गैस के लाइन लगाने के लिए लोगों में जमकर धक्का मुक्की हुआ।उपभोक्ताओं के वाहनों की भीड़ से सड़क पर आवागमन कुछ समय के लिए बाधित हो गया। रसोई गैस उपभोक्ता चंदौना गांव के राम जीवन मिश्र ने बताया कि प्रियदर्शी इण्डेन द्वारा होम डिलीवरी नहीं किया ज रही है। इससे उपभोक्ताओं को गैस के लिए घण्टों लाइन में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से प्रियदर्शी इण्डेन को होम डिलेवरी के लिए आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...