लखनऊ, मार्च 14 -- सिलेंडर की किल्लत से फीका पड़ा लखनवी जायका लखनऊ, संवाददाता।समय- दोपहर 3:00 बजे। जगह परिवर्तन चौक के निकट स्थित जीपीओ वाली दही बड़े की पुरानी दुकान।परिवर्तन चौक के निकट स्थित दही-बड़े का जादू लोगों की जुबान पर छाया रहता है। खट्टा, मीठा और तीखा होने के कारण यहां दही बड़ा लोगों की पहली पसंद है, लेकिन शनिवार को दुकान पर पहुंचने वाले जायके के शौकीनों को मायूस होकर लौटना पड़ा। वजह थी गैस सिलेंडर की कमी, जिसके चलते दुकान का शटर डाउन हो गया।दही बड़े और मूंग के चिल्ले की खुशबू लोगों को अपनी ओर यहां खींच लाती है। दूर-दूर से लोग यहां इस जायके का आनंद लेने पहुंचते हैं। शनिवार को तो यहां काफी भीड़ जुटती है। लेकिन इस शनिवार दुकान बंद देखकर कई लोग हैरान रह गए और निराश होकर वापस लौट गए। दुकान संचालक इशू गुप्ता के मुताबिक सिलेंडर की कमी ...