कानपुर, मार्च 16 -- - पॉकेट मनी को देख हॉस्टल में रह रहे छात्र दिन में एक बार कर रहे पेट पूजा कानपुर, संवाददाता। सिलेंडर के किल्लत के बीच काकादेव कोचिंग मंडी के सबसे बुरे हालात है। जहां एक तरफ छात्र-छात्राओं के लिए खोले गए भोजनालय में खान-पान के रेट बढ़ने से न के बराबर भीड़ है। खासतौर से देर रात में बंद होने वाले भाेजनालय में ग्राहक न आने की वजह से शटर रात में आठ बजे की बंद करने पर मजबूर है। इसी तरह हॉस्टल के भी यही हालत है। हास्टल में रह रहे छात्र तीन बार पेट भरने के बजाय सिर्फ एक बार ही खाना खाकर काम चला रहे है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हमीरपुर के रहने वाले विशाल कुमार सिंह और झांसी निवासी सौरभ राय ने बताया कि पॉकेट मनी को देखते हुए एक बार ही भर पेट खाना खाकर गुजर किया जा रहा है, इसका कारण रूटीन खान-पान की चीजों के दामों में अ...