अल्मोड़ा, मार्च 16 -- अल्मोड़ा। रसोई सिलेंडर की किल्लत पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने बयान जारी कर कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से होटल, ढाबा और छोटे व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस व्यापारियों के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...