औरंगाबाद, फरवरी 19 -- हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड के जलपुरा गांव में गुरुवार को खाना बनाने के दौरान सिलेंडर गैस लीकेज होने से एक ही परिवार के तीन परिवार रंजीत चौधरी, इनके पत्नी रजांति देवी और 12 वर्षीय बेटी संजू कुमारी बुरी तरह से झूलस गए। ग्रामीणों के सहयोग से आननफानन में लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए ले आए। गंभीर रुप से तीनों घायलों को डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार दोपहर में रंजीत चौधरी की पत्नी रजांति देवी खाना बना रही थी। इस दौरान सिलेंडर का पाइप लीकेज होकर आग लग गई। आग किचन में फैल गया। इसमें रजांति देवी बुरी तरह से आग की लपेटे में आ गई। इन्हें आग से लपेटे देख पति रंजीत एवं 12 वर्षीया बेटी संजू कुमारी बचाने लगे। उसके बाद दोनों भी आग से झूलस गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...