बस्ती, मार्च 13 -- बस्ती। जिले में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से चिकित्सा संस्थानों के सामने भोजन व्यवस्था का संकट खड़ा हो गया है। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की रसोई गैस की कमी के कारण बंद होने के कगार पर पहुंच गई है। इससे मरीजों के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज रामपुर में कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति ठप होने से एमबीबीएस और नर्सिंग के छात्रों के लिए भोजन व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कॉलेज में जूनियर और सीनियर छात्रों के लिए अलग-अलग दो मेस संचालित होती हैं, जहां करीब 500 छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिदिन भोजन तैयार किया जाता है। मेस कर्मियों के अनुसार यहां रोजाना दो से तीन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की खपत होती है। गैस की कमी के कारण पिछले दो दिनों से मेस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.