बक्सर, मार्च 13 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों सावधान! पुलिस ऐसे लोगों से अपने स्तर से निपटेगी। मुकदमा दर्ज किया जाएगा और जेल भी जाना पड़ेगा। पुलिस ऑफिस से जारी सूचना के मुताबिक सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं, जिनसे गैस सिलेंडरों की किल्लत की अफवाह फैल रही है। हालांकि ऐसा कुछ नहीं है। जिले में सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य तरीके से हो रही है। लोगों को घबराने की तनिक जरूरत नहीं है। अनावश्यक अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडरों की जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध 7 ईसी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को एक से सात साल की जेल/जुर्माना या दोनों हो सकता है। कप्तान ने आम लोगों से शांति व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.