शामली, अप्रैल 7 -- शामली। जिले में एलपीजी रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत के चलते अब पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की मांग तेजी से बढ़ रही है। हालात यह हैं कि पिछले एक माह में ही 500 से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन के आवेदन आए है। जिसके चलते जिले में पीएनजी कनेक्शनों की मांग तीन गुना तक बढ गई है। गत दोनों से खाडी देशों में चल रहें युद्ध का असर अब पूरी तरह दिखाई देने लगा है, जिसमें सबसे भारी असर एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत के चलते घरों की रसोई पर दिखाई दे रहा है। पहले जहां आई जीएल कम्पनी कार्यालय शामली में प्रतिदिन केवल 5 से 6 लोग पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 15 से 20 प्रतिदिन पहुंच गई है। इसी तरह, पहले करीब 10 घरों में रोजाना पीएनजी चूल्हे जलते थे, जो अब बढ़कर 25 से 30 हो गए हैं। कार्यलय से मिली जानकारी के अनुसार जि...