पलामू, अप्रैल 11 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने अपने संसदीय क्षेत्र में सड़क अवसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार के समक्ष महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने नई दिल्ली स्थित परिवहन भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर से मुलाकात कर पलामू एवं गढ़वा जिलों में सड़क विकास, कनेक्टिविटी विस्तार तथा उच्च गुणवत्ता वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होने एनएच-139 के सिलिदाग-पड़वा मोड़ खंड के फोरलेन लेन में अपग्रेड करने के काम में तेजी लाने का अनुरोध किया। सांसद ने क्षेत्र में लंबित एवं प्रस्तावित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने मंत्रालय से अनुरोध किया कि सभी प्रस्तावित योजनाओं की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.