निज संवाददाता, अप्रैल 21 -- बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से पटना जा रही यात्री बस ने एक मिनी ट्रक को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर से मिनी ट्रक के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बस में सवार लगभग आधा दर्जन यात्री भी घायल हुए हैं। स्लीपर में सो रहे यात्री अचानक हुई टक्कर से नीचे गिर गए और उन्हें चोट लग गई। इस हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। ट्रक का ड्राइवर भी केबिन में फंस गया। गैस कटर की मदद से उसे बाहर निकालना पड़ा। यह हादसा फारबिसगंज के पटना बस स्टैंड स्थित आईटीआई के सामने अवैध कट के पास सोमवार देर रात को हुआ। मिनी ट्रक कोलकाता से बेतिया की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसकी स्पीड तेज थी। इसी दौरान राज नामक एक यात्री बस ढाबे से निकलकर सर्विस रोड के जरिए अवैध कट को पार...