नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल में अब राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सक्रियता साफ नजर आने लगी है। शुक्रवार को सिलीगुड़ी की सड़कों पर उमड़े जनसैलाब के बीच उन्होंने ममता सरकार के खिलाफ जोरदार हुंकार भरी। भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष के समर्थन में आयोजित इस भव्य रोड शो ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। इसे भाजपा के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है, जिसने बंगाल की राजनीति में नया संदेश देने का काम किया है।सिलीगुड़ी की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब सुबह दिल्ली से बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद वे सीधे सिलीगुड़ी पहुंचे, जहां पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे ही उनका काफिला शहर की सड़कों पर निकला, पूरे इलाके में फूल...