बरेली, सितम्बर 2 -- बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में बिजली निगम के अधिकारी बनकर लोगों से अवैध वसूली करने के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों के बाद अब बिजली निगम के कर्मचारियों पर भी शक गहराता जा रहा है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के पास से बरामद सिलिंग बुक और मीटर विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत की ओर इशारा कर रहा है। इसे लेकर अब अधिक्षण अभियंता ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह ने अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) आंवला से रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई मिलीभगत पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bareily News: आरोपियों के पास मीटर के साथ सीलिंग बुक कैसी पहुंची, होगी जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...