बिहारशरीफ, अप्रैल 11 -- फोटो: 11 नालंदा 01: सिलाव के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार को विदाई समारोह में शामिल छात्राएं। ​नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार को कस्तूरबा गांधी जयंती सह स्थापना दिवस मनाया गया। उद्घाटन डीपीओ मो. शाहनवाज व मुख्य पार्षद जय लक्ष्मी ने किया। वार्डेन प्रिया कुमारी ने बताया कि 8वीं पास 31 छात्राओं को स्कूल बैग, वाटर बोतल, इंस्ट्रूमेंट बॉक्स, कॉपी-कलम व टीसी देकर विदाई दी गई। डीपीओ ने कहा कि कमजोर वर्ग की बच्चियों को शिक्षा और सुरक्षा देना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। मंच संचालन एचएम चंद्रमौली ने किया। मौके पर लेखापाल अनामिका कुमारी, शिक्षिका आरती सिन्हा, कुमार शशि रंजन, सुदामा कुमार, रेखा देवी, बबली देवी आदि मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...