बिहारशरीफ, दिसम्बर 13 -- सिलाव में फर्जी दस्तावेज पर बहाल एक और शिक्षक होंगे बर्खास्त स्थापना डीपीओ ने सिलाव प्रखंड नियोजन इकाई को भेजा पत्र बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। करायपरसुराय प्रखंड की बेरथू पंचायत के फर्जी प्रमाणपत्र पर बहाल शिक्षकों का मामला अभी थमा भी नहीं था, कि सिलाव प्रखंड में फिर से फर्जी प्रमाणपत्र पर बहाल शिक्षक का मामला सामने आ गया। इस बार सिलाव प्रखंड के मलिकपुर मध्य विद्यालय में कार्यरत शिक्षक अंजनी कुमार सांडिल्य के शैक्षणिक प्रमाणपत्र गलत पाए गये हैं। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण परीक्षा का प्रमाण पत्र बोर्ड से निर्गत नहीं होने की पुष्टि झारखंड के अधिविद्य परिषद के सत्यापन अधिकारी ने किया है। स्थापना डीपीओ आनंद शंकर ने सिलाव प्रखंड के बीईओ सह डीपीओ के अनुशंसा के आधार पर प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई सिलाव को गलत प्रमाणप...